रायपुर

खमतराई एक भाई की हत्या, दूसरे पर हमला करने वाला गिरफ्तार
11-Feb-2025 6:35 PM
खमतराई एक भाई की हत्या, दूसरे पर हमला करने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। खमतराई में रविवार रात एक भाई की हत्या और दूसरे पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी हत्या व लूट के मामलों में जेल जा  चुका था।

पुलिस के मुताबिक प्रायवेट कार चालक मुकेश साहू रविवार दोपहर कार से जा रहा था। विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू ने मुकेश को कार से जाते समय रूकवाया तथा पुराने विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौच कर रहा था।  इससे मना करने दोनों  वहां से चले गए।  शाम करीबन 4.15 बजे विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू चाकू लेकर मुकेश के घर आया और उसके भाई रवि साहू घर के बाहर खड़े होकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ में चाकू लेकर बाहर निकलो आज जान से खत्म कर दूंगा कहकर वहां से चला गया।

शाम करीबन 6 बजे मुकेश रवि साहू दोनों विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू के घर गये तथा आवाज देकर विरेन्द्र पाण्डेय को बाहर बुलाकर चाकू लेकर हमारे घर क्यों आये थे कहने पर विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू बहस करने लगा और घर के अंदर से चाकू से रवि साहू के पीठ में मारकर प्राणघातक हमला किया। बीच बचाव करने पर मुकेश को भी चाकू से मारकर चोट पहुंचाकर कर फरार हो गया। रवि साहू को उपचार कराने अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। इस  रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस  धारा 296,351 (3), 115 (2), 103 (1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर वीरेंद्र की तलाश शुरू की। कुछ घंटे की तलाशी के बाद पकड़े गए वीरेंद्र ने पूछताछ में पुराने विवाद को लेकर हत्या स्वीकारने  पर गिरफ्तार कर चाकू जप्त किया।


अन्य पोस्ट