रायपुर

पोलैंड से निवेशकों को छत्तीसगढ़ में मिलेगी पूरी सुविधा
11-Feb-2025 6:35 PM
पोलैंड से निवेशकों को छत्तीसगढ़ में मिलेगी पूरी सुविधा

सीएम ने विदेशी मामलों की समिति के सदस्यों से कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने  मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने  राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने कहा पोलैंड के जो निवेशक छत्तीसगढ़ में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उन्हें हम सभी प्रकार की सहयोग और सहूलियत प्रदान करेंगे।यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार और वन संपदा है।

समिति के अध्यक्ष पावेल कोवल ने कहा कि 45 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की  यात्रा के बाद पोलैंड और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इसी तारतम्य में हम भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ और पोलैंड के मध्य आपसी सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं। उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार ने प्रदेश में लागू की गई नवीन औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय  पी दयानंद, शमुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक  विवेक आचार्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट