रायपुर
रायपुर में दो एजेंट गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। माना एयरपोर्ट रोड पर गुरूवार रात हुई सडक़ दुर्घटना में सपड़ाई उज्बेक युवती और डीआरआई के वकील के जरिए बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है । पुलिस ने इनके मार्फत छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे विदेशी बालाओं के सेक्स रैकेट का के कोलकाता के मास्टर माइंड तक पहुंच गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीम ने कोलकाता में छापेमारी उसे दबोच लिया है। जहां कागजी कार्रवाई और ट्रांजिट रिमांड पर के आज कल में रायपुर लाने की संभावना है।
दूसरी तरफ रायपुर के दो एजेंट रवि ठाकरे एवं मोहन को हिरासत में लिया जा चुका है। पिकाडली मोहबाबाजार, फ्लोरेंस तेलीबांधा एवं ग्रैंड नीलम होटल में भी एक उजबेक युवती समेत दिल्ली व हैदराबाद की तीन युवतियां पकड़ी गई हैं, जिनके बयान के आधार पर पीटा एक्ट के तहत दो अपराध दर्ज करके कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोलकाता में छापेमारी की गई। कोलकाता से मास्टरमाइंड एवं अंबिकापुर व कवर्धा से एजेंट गिरफ्त में लिए गए हैं।
सूत्रों का दावा है कि कोलकाता में बैठे मास्टरमाइंड ने मुंबई में अपने इंटरनेटमेंट एजेंसियों के लोगों की मदद से पूरे छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का जाल बिछाया था।वेबसाइट के जरिये कॉल आने पर वे लोग वाट्सएप से रैकेट में शामिल युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा करते और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही युवतियों को भेजसफेदपोश ग्राहकों की हवस मिटाते।
इधर तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने में व्यापार विरोधक अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आधा दर्जन एजेंट पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं. गिरफ्तार नारोपियों में रायपुर के दो एजेंटों के साथ अंबिकापुर और कवर्धा में रह रहे मास्टरमाइंट के दो और लिंक शामिल हैं।
5फरवरी की रात हुई घटना के बाद व उजबेक युवती अधिवक्ता भावेश आचार्य को के हत्या के आरोप मेंजेल भेज दिया गया है।