रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। रायपुर में एक कारोबारी से धोखाधड़ी हो गई। कोरबा के ठेकेदार ने इलाईट प्राइवेट कम्पनी के संचालक से चार ट्रक को 250 लाख रूपए प्रतिमाह किराया एग्रीमेंट बनाकर 6 लाख का चेक देकर धोखाधड़ी कर दी। पैसा मांगने पर गाड़ी वापस नहीं करने की धमकी भी दी।
70 जी.टी. केपीटल होम सडडू निवासी क्षीर सागर ने कल मोवा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह निसान इलाईट प्रा.लि. का डायरेक्टर है। 6 माह पूर्व उसको सागर बजाज का फोन आया था। जिसमें उसने कम्पनी से चार ट्रक को 2,50,000/- रूपये प्रतिमाह की दर से एग्रीमेन्ट कर प्लांट एवं माईन्स, अडानी पावर कठली रायगढ एवं डीबी पावर, कुसमुण्डा माईन्स मे लगाने का झांसा देकर चेक से एडवांस पेमेंट कर अपने बंधन बैंक खाता शाखा कोरबा के नाम से 4 और 5 लाख का चेक दिया था। जिसे लेकर क्षीर सागर ने कम्पनी से अपने चार ट्रक को सागर बजाज के पास कोरबा रवाना कर दिया। जहां ट्रकों से कोल माइंस और प्लांट में चलावाया जा रहा था। क्षिर सागर ने जब सागर बजाज के दिए चेक को बैंक में लगाया तो वह बैंक में अनादरित हो गया। इस पर कम्पनी के सुपरवाइजर चितेश्वर ने सागर बजाज को पैसा वापस करने के लिए फोन करने पर सागर ने चितरेश्वर साहू को चेक फाड़ कर वीडियो बनाने को कहा और गाड़ी वापस न करने के लिए धमकी दी। सागर बजाज ने क्षिर सागर को धोखाधड़ी करने की आशय से विश्वास जीतकर मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर कम्पनी को 20 लाख रूपए का नुकसान पुहंचाया। कम्पनी डायरेक्टर ने इसकी शिकायत कल शाम मोवा थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने कोरबा निासी सागर बजाज के खिलाफ 318-4, 316-5 का प्रकरण दर्ज किया है।