रायपुर

50 हजार के डिपाजिट पर उसी दिन 3376 का प्राफिट देकर वृद्ध से 13 दिन में 31.54 लाख ठग लिए
09-Feb-2025 3:59 PM
50 हजार के डिपाजिट पर उसी दिन 3376 का प्राफिट देकर वृद्ध से 13 दिन में 31.54 लाख ठग लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी।
इंस्टाग्राम के जरिए बढ़े परिचय के बाद अज्ञात ठग ने शेयर में निवेश पर डबल मुनाफे का झांसा देकर 13 दिन में 31.54लाख रूपए वसूल लिए। एक माह बाद भी मुनाफा न मिलने पर वृद्ध ने कल रात पंडरी मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। 

पुलिस के मुताबिक पंतरतन अशोका रतन  बी  304 निवासी इंद्र मोहन सिंघल (70) उम्र दराज होने से घर में ही रहते हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक शाखा सडडू रायपुर में सेविंग एकाउंट है।1 दिसम्बर 2024 को फोन नंबर 7738163096 से इंद्र मोहन के इंस्टाग्राम आई डी मे विज्ञापन आया था। जिसमें दिए गए  एक लिंक मे शेयर मार्केट में काम सीखने का मैसेज था। इंद्र मोहन ने उस लिंक पर क्लिक किया तो द चैरिटी वेल्थ ग्रुप ए 66 में जुड़ गया ।इस ग्रुप में करीबन 230 सदस्य, व कई लोग ग्रुप एडमिन थे। ग्रुप में  चैट के माध्यम से शेयर मार्केट मे अच्छी मुनाफा कमाने का अश्वासन दिया और एंजल वन कम्पनी शेयर मार्केट मे निवेश के लिए एंजल वन बी ए  एप डाउनलोड करने  कहा। तब इंद्र मोहन ने अपने मोबाईल फोन में एप डाउनलोड किया ।और कॉलर ने उनसे पर्सनल नंबर और निवेश की राशि पूछा। यह पूछताछ मिन्नी नायर नाम के व्यक्ति ने की।  दोनो व्हाटसएप चैट से बात किए और उनके कहने पर  1 जनवरी 25 को समर्पण इंटरप्राईजेस के बताए खाता नंबर पर   50000  एप के माध्यम से ट्रांसफर किया? तो एक दिन में मुझे अच्छा मुनाफा करीब 3376 रूपये 60 पैसे फायदा दिखाया। इस पर लालच में आकर 02 जनवरी को उसी खाता मे 50000 रूपये ट्रांसफर किया। जिसमें मुझे 2574 रूपये एवं 2529 रूपये इनकम मिला।  उसी दिन जाना स्माल फाईनेंस बैंक खाता में  इंद्रमोहन ने  स 10000 रूपये ट्रांसफर किया।  इस पर  06 जनवरी को 5278 रूपये मुनाफा दिया। इसके बाह 6 जनवरी को 50000 रूपये आदर्श ट्रेडर्स के बंधन बैंक के खाते   ट्रांसफर किया ।जिसमें  16868 रूपये मुनाफा मिलने पर  7 जनवरी  को पुन 4 लाख रूपये बंधन बैंक के खाते में  ट्रांसफर किया। तो 8 जनवरी को 125702 रूपये मुनाफा दिखाया । इसरे बाद इंद्रमोहन ने 4 लाख रूपये बंधन बैंक के खाते में  ट्रांसफर किया। तो 9 जनवरी को 206740 रूपये 60 पैसे रूपये मुनाफा दिखाया । उसी दिन स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नालाजी के आईपीओ मे इंद्रमोहन के कुल 1301670 रूपए थे उसे भी विथड्रा कर इनवेस्ट किया। तो  3517500 रूपये का आई पी फण्ड लगाने कहा गया। इस पर जब इंद्र मोहन ने कहा गया कि उन्होने कभी किसी शेयर के लिए अप्लाई नहीं किया इसलिए नहीं जानता बोला। तो कॉलर मे  कहा  कि मैने 3 बार अप्लाई किया है जबकि मैंने एक ही अप्लाई किया था। फिर  उनके कहने लगे कि 2201430 रूपये जो बैलेन्स फंड जमा करावोगे तब आप उक्त शेयर को बेंचकर अपना पैसा वापस ले सकते हो कहा ।तब  अपने परिचितों से उधारी लेकर  10 जनवरी 25 को 10 लाख रूपये आदर्श ट्रेडर्स के बंधन बैंक के खाते में   ट्रांसफर किया। इसके बाद 13 जनवरी को 201430 रूपये कुल 3161430 रूपये और ट्रांसफर किया।इसमें से  मात्र 7000 रूपये ही वापस मिले थे। इस तरह से  शेयर मार्केट में अच्छी रकम कमाने का लालच देकर  कुल 3154430 रूपये ट्रांसफर करवा धोखाधड़ी की गई।

अधिक मुनाफे के लालच में युवक 6.90 लाख  गवाएं 
ऐसे ही अधिक मुनाफे के लालच में युवक 6.90 लाख रूपए से हाथ धो बैठा। कचना स्थित हमीन कोटरी सोसायटी निवासी महावीर प्रसाद तावणिया (41) ने अपने साथ पिछले वर्ष हुई इस धोखाधड़ी की खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक महावीर को 19 फरवरी को फोन नंबर 447534517879 से कॉल आया। उसने सैंडर्स ग्रुप और एलिएन जेड  ग्लोबल इन्वेस्टर में निवेश पर अधिक मुनाफे का आफर दिया। और दूसरे फोन 447767174070 से एसडीएमएफ नाम का लिंक भेजा। और  19 फरवरी से 10मार्च 24 के बीच अपने बताए एकाउंट नंबर पर महावीर से 6.90लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। एक वर्ष बाद भी मुनाफ न आने पर महावीर ने कल रात थाने में 420 का अपराध दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है ।
 


अन्य पोस्ट