रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 फरवरी। माना एयरपोर्ट रोड पर गुरूवार आधी रात को तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारने वाले डीआरआई के वकील भावेश आचार्य और उसकी उज्बेक दोस्त नोदिरा को तेलीबांधा पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उससे आगे की पूछताछ करेगी। इसके साथ ही भावेश आचार्य को डीआऱआई के पैनल से बाहर करने का भी रास्ता साफ हो गया है।
परसों रात दोनों नशे की हालत में बहुत तेज रफ्तार से इंडिगो कार से आ रहे थे। और सडक़ से गुजर रहे एक्टिवा सवारों को घायल कर दिया था। और पकड़े जाने पर नोदिरा ने रोड पर और फिर पुलिस थाने में जमकर हंगामा मचाया था।
इस हादसे के तीनों घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ताशकंद की नोदिरा (29) टूरिस्ट वीजा पर 30 जनवरी को भारत और 4 को रायपुर आई थी। फिलहाल, दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है और मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।