रायपुर

पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र पीयूसी जल्द
08-Feb-2025 3:44 PM
पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र पीयूसी जल्द

रायपुर, 8 फरवरी। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम,और रिलायंस जैसी तेल कंपनियाँ अपने पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र पीयूसी खोलने सहमत हो गई है।इस पर चर्चा के लिए शुक्रवार को परिवहन सचिव एस प्रकाश की ओर से तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों की मीटिंग ली थी। अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने बताया की पेट्रोल पंपों के जो भी डीलर अपने पम्प में पीयूसी  सेंटर खोलना चाहेंगे, कंपनियाँ नियमानुसार परमिशन देंगी। 

प्रदेश में अनुमानित तौर पर 80 लाख गाडिय़ों की प्रदूषण जांच होनी है। सचिव एस प्रकाश के निर्देश पर गाडिय़ों की जांच का सरकारी रेट पुराना तथा बहुत रीजनेबल रखा गया है। बाइक की जांच 40 , फ़ोर व्हीलर की जांच का सरकारी रेट 60 रुपए पर ही फिक्स है। नई गाडिय़ों को औसतन दो साल तक यह जांच नहीं करवानी है। बाकी वाहनों के लिए जांच साल में एक या दो बार अनिवार्य है।  उसके बाद गाडिय़ों के प्रदूषण सर्टिफिकेट की चेकिंग सख्ती से शुरू की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट