रायपुर

चुनाव जीतने श्मशान में तांत्रिक पूजा, दो युवक पकड़ाए
07-Feb-2025 3:31 PM
चुनाव जीतने श्मशान में तांत्रिक पूजा, दो युवक पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। 
पार्षद चुनाव में तंत्र मंत्र श्मशान काली की पूजा की एंट्री हो गई है। पं विद्याचरण शुक्ल वार्ड -50 के महावीर नगर इलाके में स्थित श्मशान घाट में आधी रात बाद करीब 2 बजे  पूजा करने पर  विवाद हुआ। 

श्मशान घाट के अंदर काला कपड़ा पहन कर  दो लोग कर रहे पूजा कर रहे थे। इनमें एक, काला माथे पर लाल तिलक,कपड़ा पहने हुए और हाथ गले में रुद्राक्ष पहने हुए था। और दूसरा युवक काले कपड़े से मुंह छिपाए था। मोहल्ले के युवकों को इसकी भनक लगी तो वे वहां पहुंचे और मुंह छिपाए युवक से दुपट्टा हटा चेहरा दिखाने दबाव बनाते रहे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ा वार्ड चुनाव को प्रभावित करने तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस प्रत्याशी सहदेव व्यवहार द्वारा अपनी जीत के लिए तांत्रिक  पूजा करवाने का आरोप लगाते रहे। दो में  से एक ने किसी विशाल शर्मा का  नाम पहले लिया फिर कहने लगा मैने नाम नहीं लिया आप लोग ही ले रहे हो। और किसी तरह से तंत्र मंत्र के लिए न आने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले किया। भीड़ या नेतृत्व कर रहे युवक बार बार यह कहता रहा कि सहदेव ने विकास कार्य कराए नहीं और ऐसे ही तंत्र मंत्र से चुनाव जीत रहा है।
 


अन्य पोस्ट