रायपुर
रायपुर, 6 फरवरी। चेन्नई में हुई टेनिकॉईट फॅडरेशन ऑफ इंडिया की समान्य सभा की बैठक में छत्तीसगढ़ के संजय शर्मा को सर्वसम्मति से महासंध का को -चेयरमेन (सह - अध्यक्ष) चुना गया । वे तक चेन्नई (तामिलनाडु) में आयोजित 41 जूनियर राष्ट्रीय बालक, बालिका टेनि कॉइट चैम्पियनशिप में शामिल होने गए हैं। इस नियुक्ति पर विधान मिश्रा , वरूण पाण्डे, सोनकर लक्ष्मी साहू, अर्चना दीवान, गौरव दीवान जयालक्ष्मी, संध्या वर्मा, सुधीर वर्मा, नीरज ने बधाई दी।
संजय शर्मा राज्य के प्रथम वीर हनुमान सिंह एवार्डी बाडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी,प्रशिक्षक, एवं अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक रहे हैं। वे पूर्व में छग ओलम्पिक एसो के उपाध्यक्ष, पं. रविशंकर विवि के स्पोर्ट्स कमेटी., छ.ग सिविल सर्विसेस खेल मंडल के सदस्य रह चुके है! वे इंडियन फिटनेस बॉडी बिल्डरर्स फॅडरेशन के महासचिव है।