रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नाकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अकादमिक एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वाधिक सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , सचिव, उच्च शिक्षा आर प्रसन्ना ने कहा कि छात्राओं को शुभकामनाएं दी साथ ही असफलता से डरे नही बल्कि असफलता से सीख लेने की बात कही। लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में कड़ी मेहनत हेतु प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने कहा कि क्यूरी परियोजना अंतर्गत महाविद्यालय को एक करोड़ की राशि शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्राप्त हुई । इस परियोजना से महाविद्यालय में शोध के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। छात्र संघ प्रभारी डॉक्टर वैभव आचार्य ने कार्यक्रम का संयोजन किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा देवी चंपा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के रत्नेश जैन ने छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।
कला संकाय से एम.ए अंतिम अंग्रेजी में प्रेमलता सिन्हा हिंदी में धनेश्वरी नायक, राजनीति शास्त्र में नेहा जैन, भूगोल में योगिता डहरिया, मनोविज्ञान में बरखा जैन, इतिहास में लता महिलांग, अर्थशास्त्र में संस्कृति अंनत, बी ए अंतिम में एकता तिवारी, बीपीएड में पायल माहेश्वरी, डिप्लोमा इन योगा में धारा वर्मा, विज्ञान संकाय में एमएससी वनस्पति शास्त्र में अंकिता सिंह, प्राणीशास्त्र मे शेफाली बारीक, रसायन में रुचिका चावला, गणित में पूनम साव, भौतिकी में भावना साहू, बीएससी गणित में निकिता वर्मा, बायो में युक्ति वर्मा, पीजीडीसीए में आरती सिंह। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में एमकॉम में पल्लवी चद्रवंशी, बीकॉम अंतिम में नजमा मिर्जा, गृह विज्ञान में एमएससी मुस्कान लालवानी, क्षमा देवांगन, गीतिका बैस प्रथम स्थान पर रहीं। इसी प्रकार एनसीसी में सर्वश्रेष्ठ कैडेट नीतू रजक, एवं अन्य पांच कैडेट को श्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार प्राप्त हुआ। एनएसएस में श्रेष्ठ दलनायिका आरती एवं वैप्रल सौम्या को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा व आभार डॉ. सरिता दुबे ने किया ।