रायपुर

लीजेन्ड 90 क्रिकेट आज से, नहीं आ रही तमन्ना भाटिया
06-Feb-2025 4:45 PM
लीजेन्ड 90 क्रिकेट आज से,  नहीं आ रही तमन्ना भाटिया

साय से मिले आयोजन समिति के सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी।
नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कल 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया का कार्यक्रम रिशेड्यूल हुआ है । वह आज उद्घाटन समारोह में नहीं समापन में आएंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। 
इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  तरुणेश सिंह परिहार ने श्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की जन्म तिथि 21 फरवरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम 21 नंबर की यह विशेष जर्सी भेंट की गई है। 

पहली बार हो रहे इस प्रतियोगिता में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, आरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर  बलविंदर सिंह,  राहुल भदौरिया (संचालक स्पोर्ट्स मिंट),  सदन घोष (संचालक यारों),  गौरव बत्रा और  राजीव सोनी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  साय ने क्रिकेट प्रेमियों से लीजेंड 90 क्रिकेट लीग के आयोजन में पहुंचकर खिला?ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट