रायपुर
दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही- साय
06-Feb-2025 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद एक्जिट पोल के रुझानं के हवाले से पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने निश्चित ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। साय ने कहा कि दिल्ली के चुनाव के एग्जिट पोल को देखते हुए देश की जनता का विश्वास भाजपा और पीएमनरेंद्र मोदी की तरफ है। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि 10 वर्षों तक आप पार्टी की सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे