रायपुर
चार माह में दूसरी बड़ी चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। राजधानी के पॉश संभ्रांत आवासीय कॉलोनियां भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शहर के आउटर की कॉलोनियों के चोरों के लिए और आसान ठिकाने होते हैं । चोरों ने कल रात टाटीबंध के पार्थिवी प्रोविंस सोसायटी में लाखों के जेवर पार कर गए। इस सोसायटी में यह दूसरी चोरी है।
पार्थिवी सोसायटी के मकान नंबर 131 निवासी दीपक पांडे ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह और परिजन मंगलवार रात 10 से बुधवार रात ,2 बजे के बीच उनके बंद घर का ताला तोडकर चोरी की गई । चोर भीतर कमरे में रखी आलमारी तोडक़र 15 हजार नगद और जेवर ले भागे। जेवर की कीमत दो लाख रूपए है। पुलिस ने धारा 331-4, 305-1 का अपराध दर्ज कर लिया है।
यह कॉलोनी, रायपुर दुर्ग रेल लाइन और सरोना रेलवे स्टेशन से लगे होने से वारदात के बाद चोरों को भागने के लिए आसान लोकेशन भी है ।
आउटर की इन कॉलोनियों के बिल्डर डेवलपर, सुरक्षा-रखरखाव के नाम पर रहवासियों से हर माह 15-20 हजार रूपए वसूलते हैं। लेकिन ऐसी वारदातें सुरक्षा की पोल खोलती हैं। साथ ही इन सोसायटी में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड की चौकसी पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती है। इतना ही नहीं इन गार्डों का भी व्यक्तिगत सत्यापन नहीं किया जाता।
यहां बता दें पार्थिवी प्रोविंस में ही चार माह के भीतर यह दूसरी वारदात है। इससे पहले,सोसायटी निवासी एक महिला प्रोफेसर के घर का ताला टूटा थी। प्रोफेसर अपने बेटे बहू के पास बैंगलोर गई हुई थी। और घर पर 2 महीने तक ताला लगा हुआ था। जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घर के अंदर चोरी होने का पता चला। हरभजन कौर ने एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। 24 अगस्त घर पर ताला लगाकर परिवार के लोग बैंगलोर चले गए थे। कौर भी अपने बेटे-बहु के घर बैंगलोर पर ही थी। परिवार 27 अक्टूबर को सुबह सा?े 7 बजे बेंगलुरु से वापस अपने घर पार्थिवी प्रोविंस रायपुर लौटा, तो घर में चोरी हो चुकी थी।
चोर हाल में लगी खिडक़ी का ग्रिल काटकर अंदर घुसे। चोरों ने घर के अंदर रखी दो आलमारियों से सोने की अंगूठी सोने का टॉप्स, चांदी के बिछिया, ब्रेसलेट, भगवान की मूर्ति और डेढ़ लाख रुपए कैश समेत करीब ढाई लाख का माल लेकर फरार हो गए। इस मामले में चोर अब तक पकड़ से बाहर है । उसी सोसायटी में पुन चोरी निजी सुरक्षा गार्ड्स पर संदेह पैदा कर रहा है।