रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। शहर में नाबालिग लड़कियों के अपहरण,गुशुदगी के का मामले बढ़ रहे है। पुलिस डीएसआर को मुताबिक सप्ताह भर में आधादर्जन लड़कियों का अपहरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लडक़ी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज किया है । इनमें गुढय़िारी इलाके के प्रेमनगर से 15 साल की नाबालिग लडक़ी गुम हो गई। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। टिकरापारा, संतोषी नगर, खमतराई और खरोरा इलाके से दो लड़कियां कल परसो गायब हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा और अन्य प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
वहीं एक ऐसी मामले में लगभग दो तीन महिने पहले डीडी नगर इलाके से किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने पूछताछ भी की गई। लडक़ी मोहल्ले के किसी लडक़े के साथ चली गई। लडक़ी के पिता ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं पुलिस लडक़े के परिजनों को थाना बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस बीच लडक़ेन के परिजनों ने पुलिस पर दुर्व्यहार और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस आए दिन लडक़े के परिजनों को घर से थाना ले जाकर पूछताछ के लिए ले जाती है जिसके बाद उन्हें शाम रात तक थाना में बिठाकर धमकी भरे लहजे और गाली गालौज किया जाता रहा है।