रायपुर

पुलिस के हाथ कांप रहे थे, हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया तो करना पड़ा एफआईआर
05-Feb-2025 4:23 PM
पुलिस के हाथ कांप रहे थे, हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया तो करना पड़ा एफआईआर

मेन रोड में आधी रात ट्रैफिक जाम कर केक काटने का मामला 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। 
मेन रोड में आधी रात ट्रैफिक जाम कर केक काटने वालों पर कार्रवाई से थाना और ट्रैफिक पुलिस के हाथ कांपते देख हाईकोर्ट को संग्यान लेना पड़ा। 

सभी अखबारों व न्यूज चैनलों मे खबर प्रकाशन, प्रसारित होने के बाद भी पुलिस ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की।कोर्ट के निर्देश से बाद आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ी। पुलिस ने केक कटिंग सेरेमनी करने वालेआरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की। बीते 27 जनवरी को थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा चौक में कुछ व्यक्तियों द्वारा मेन रोड में यातायात बाधित कर कार के बोनट में केक रखकर केक काटने का एक विडियो वायरल हुआ था। 

इस घटना के वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति रोशन पाण्डे, उसके पुत्रों एवं अन्य के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 126 (2),3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं।


अन्य पोस्ट