रायपुर

रीजेंट घोटाला, शशांक 10 तक और रहेगा ईओडब्लू के कब्जे में
05-Feb-2025 4:21 PM
रीजेंट घोटाला, शशांक 10 तक और रहेगा ईओडब्लू के कब्जे में

रायपुर, 5 फरवरी।  छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में रीजेंट खरीदी घोटाले में आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को विशेष अदालत ने छह दिन की और रिमांड पर ईओडब्लू को सौंप  दिया है। इससे पहले सात दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शशांक चोपड़ा को विशेष न्यायाधीश निधी शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान श्वह्रङ्ख के वकील ने दलील दी कि पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी गहन जांच जरूरी है। इसके आधार पर अदालत ने अतिरिक्त छह दिनों की रिमांड मंजूर कर दी। अब आरोपी 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेगा।

 


अन्य पोस्ट