रायपुर

होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड से होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन, मास्टर ट्रेनर्स तैयार कर रहा माशिमं
04-Feb-2025 6:24 PM
 होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड से होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन, मास्टर ट्रेनर्स तैयार कर रहा माशिमं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 के तहत एनसीईआरटी परख नईदिल्ली के निर्देशानुसार 5 दिवसीय कार्यशाला सहप्रशिक्षण का परख की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंन्द्राणी भादुरी, और  3 रिसोर्स परसन  प्रशिक्षण दे  रहे है। इस कार्यशाला सह प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी  जिले से 2-2 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर नये शिक्षा सत्र में अपने जिले में सभी हाई-हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों, व्याख्याता को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि  होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के मूल्यांकन का एक नया तरीका है । होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड  के  माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन किया जाएगा । बच्चों का विकास के समस्त पहलुओं पर केन्द्रित करना है। प्रोफेसर इंन्द्राणी भादुरी ने प्रशिक्षणार्थियों को समतुल्यता की आवश्यकता एवं डिजिटल अधिगम की अनिवार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। और यह बताया कि माध्यमिक स्तर पर एचपीसी की आवश्यकता क्यों है। 

समाज व समुदाय आधारित प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।  उपसचिव  जेके अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थी को  पूर्ण एकाग्र होकर परीक्षा देने की सलाह दी। नकारात्मक सोच को त्यागकर अपने प्रभाव क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने का सुझाव दिया। एनएपी 2020 के नोडल डॉ.प्रदीप कुमार साहू सहायक प्राध्यापक संचालन किया गया।

प्रशिक्षण सहकार्यशाला में सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती मनीषि सिंह, श्रीमती शिवा सोमवंशी, चन्द्रप्रभा राहगडाले, अंशुमन कसेर, सिरीज पाल सहित मण्डल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट