रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने निकाय चुनाव में भाजपा के परिवार वाद पर एक बार फिर नाम लेकर हमला किया ।वो पहले ये बताए कि मीनल चौबे दो बार के पार्षद छगन चौबे की पत्नी नहीं है। भाटापारा के नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी अश्वनी शर्मा शिवरतन शर्मा के भतीजे नहीं है। भाजपा के कोषाध्यक्ष नंदन जैन की भतीजी कृतिका जैन चुनाव नहीं लड़ रही।
क्या ये परिवारवाद नहीं है भाजपा को परिवारवाद क्या है? इसका अध्ययन करना चाहिए। कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप वाले पोस्टर जारी करने पर बैज ने कहा कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है। बागियों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि सभी जिलों से बागियों की सूची मांगी गई है।उन पर कार्यवाई की जाएगी।
बैज ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र पूरी तरह से तैयार है , हम ना तो कभी बीजेपी से डरे हैं ना डरेंगे अगर वे ऐसा सोचते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है । कल उचित समय पर पूरे प्रदेश में एक साथ घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। वरिष्ठ नेता अलग-अलग क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर घोषणा पत्र जारी करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकेले प्रचार कर रहे हैं? भाजपा के इस आरोप पर बैज ने कहा कि भाजपा के नेताओं को अमेरिकन चश्मा पहन कर देखना होगा।शायद उसके बाद दिखेगा की डॉ. महंत, भूपेश बघेल ,दीपक बैज , ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के बड़े नेता कहां प्रचार कर रहे है।इनके डिप्टी सीएम अब अमेरिका जाकर सोने का ब्रिज बनाने वाले है।
जिला अध्यक्ष ही जिला पंचायत के प्रत्याशियों को घोषणा कर रहे है पर दीपक बैज ने कहा कि जिला अध्यक्ष और विधायकों को निर्देश दिया गया है। जिला स्तर की बैठक करें समन्वय बनाएं कहीं कोई दिक्कत हो तो पीसीसी से बात करें। पीसीसी से मार्गदर्शन के बाद ही सूची जारी करें? कुछ जगहों की चर्चाबाकी है , आधे से ज्यादा जिला पंचायत के लिए सूची जारी की जा चुकी।