रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। फेसबुक पर आनलाइन खरीदी और वापसी के लिए प्रोसेस करते ही अधिवक्ता की साली के एसबीआई के एकाउंट से 50 हजार रूपए पार हो गए। टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आनंदम वल्र्ड सिटी कचना निवासी सारस्वत सुराना(32) ने यह रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सारस्वत की साली प्रियंका जैन ने करीब 38 माह पहले फेसबुक के माध्यम से आनलाईन सामान आर्डर किया था। डिलावरी में गलत सामान आया। इस पर प्रियंका ने 17अक्टूबर 22 दोपहर करीबन 12.00 बजे सामान वापसी के लिये आनलाईन प्रोसेस किया। उनके बैंक रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर में एसएमएस के माध्यम से एक लिंक आया और मोबाईल नंबर 7042770427 से काल आया जो बोला कि इस लिंक पर क्लिक करके अपना एड्रेस अपलोड करें। इसके लिए प्रियंका ने लिंक पर क्लिक किया।
इस पर उसके स्टेट बैंक के एकाउंट से चार किश्त में कुल 1,00,000 रूपये निकल गए। इसकी जानकारी होने के पर प्रियंका स्टेट बैंक आफ इंडिया सुंदर नगर ब्रांच एवं सायबर सेल रायपुर में तत्काल शिकायत की।
जो बैंक ने जानकारी दी कि प्रियंका के शिकायत पर 50,000 रूपये अरविंद लोहरा के नाम के एकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। जिसे होल्ड मार्क कर दिया गया है। सारस्वत ने रिपोर्ट में कहा कि होल्ड रकम आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस ठगी और रकम वापसी को लेकर सारस्वत ने सोमवार रात टिकरापारा थाने में 420 का ?मामला दर्ज कराया है।