रायपुर
मैदानी अमला बिना प्रमोशन रिटायर हो रहा, और मंत्रालय में पद न होने पर भी पदोन्नति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। साप्रवि ने मंत्रालय सेवा संवर्ग के दो संयुक्त, दो उप , 21 अवर सचिव समेत 94 अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। करीब 4 माह के अंतराल में दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नतियां दी गई है । इससे पहले पौने तीन सौ से अधिक लोग पदोन्नत किए गए थे। लेकिन इस बार की पदोन्नति पर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं। साथ ही इन पदोन्नतियों ने आने वाले वर्षों में पदोन्नति के लिए कई पेचीदगी भी खड़े कर दिए हैं।सभी प्रमोशन सांख्येत्तर पद सृजित कर किए गए हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार यह सारा प्रपंच अगले कुछ महीनों में रिटायर होने जा रहे वरिष्ठ कार्मिकों को फायदा पहुंचाने रचा गया है। इनमें सीएम सचिवालय के भी एक दो शामिल हैं। सांख्येत्तर पद ऐसे ही स्टाफ के लिए सृजित किए जाते हैं। हालांकि ये पद, पदोन्नतों को रिटायर होने के साथ ही खत्म हो जाते हैं। लेकिन कुछेक लोगों की आड़ में1999 और 2007 में भर्ती हुए कर्मियों को भी समय से पहले पदोन्नति दे दी गई । खासकर अवर सचिव पदों पर।
मंत्रालय में सांख्येत्तर पद सृजित कर समय से पहले पदोन्नति दे दी जा रही है। सामान्य तौर पर नियमित पदों के अवर सचिव रिटायर होने पर नीचे के अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नति मिलती है। लेकिन सांख्येत्तर पद पर पदोन्नति का निचले क्रम के कर्मियों को फायदा नहीं मिलता। एक तरह से निचले क्रम के एसओ ने अपने पद गिरवी रख दिए हैं। कल पदोन्नत 21अवर सचिव 1999 बैच के अधिकारी कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ ही रिटायरमेंट के करीब हैं शेष सभी कम आयु वर्ग के कोटे वाले हैं जो वर्ष 2030 के बाद रिटायरमेंट तक उच्च पद क् वेतन भत्ते का फायदा उठाएंगे। और तब तक इनके नीचे वाले पदोन्नति से वंचित होते रहेंगे। इसे लेकर मंत्रालय कर्मियों का कहना है कि इस वर्ष जो वरिष्ठ रिटायर होने वाले हैं उनके लिए ही सांख्येत्तर पद लिए जाने थे। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ कुछ कोटा पार्टी के एसओ भी महाकुंभ में डुबकी लगाने से नहीं चूके?। ऐसे ही लोगों की वजह से निचले क्रम के वंचित होंगे। या उन्हें पदोन्नत करने आने वाले वर्षों में सेटअप वृद्धि या फिर सांख्येत्तर पद लेने होंगे। या फिर समयमान वेतन मान कि स्थिति बनेगी।
इन्हीं कोटा पार्टी के कर्मचारी अधिकारियों ने सांख्येत्तर पद की यह पूरी प्रक्रिया इतनी गोपनीय तरीके से पूरी कराई कि अनुमोदन से लिए फाइल वित्त विभाग पहुंची तब खुलासा हुआ। यहां तक कि मुख्यमंत्री (प्रभारी जीएडी) को भी अंधेरे में रखा गया। कल के प्रमोशन आर्डर में अवर सचिव तो 21पदोन्नत हो गए लेकि उस अनुपात में एसओ नहीं किए गए। क्योंकि एसओ के पद सांख्येतर नहीं लिए गए थे। एस ओ के दावेदार सभी लंबे समय तक ब्लॉक होकर रह जाएंगे। इन पदोन्नतियों ने सरकार की अपने ही मैदानी और मुख्यालय में पदोन्नतियों को लेकर भेदभाव को उजागर किया है।
एक ओर स्कूल शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा, कृषि, कुष्ठ निवारण विभाग, जैसे कई विभागों का मैदानी अमली बिना पदोन्नति के रिटायर हो रहा है। वहीं मुख्यालय में पद न होने के बाद भी सांख्येत्तर पद या फायदा उठाया जा रहा है ।
ये हुए पदोन्नत
उप सचिव से संयुक्त सचिव - फरदी केरकेटा, श्रीमती प्रेमा गुलाब एक्का। अवर सचिव से उप सचिव - गौरीशंकर शर्मा, प्रेम सिंग धरेन्द्र, मनोज कुमार मिश्रा। अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव - हेमंत पाण्डेय, लीना राकेश, अमृत लाल यादव, पुरन लाल साहू, अरविन्द खोब्रागडे, शैलेश टैबुरने, विद्या भारती, मनराखन भुआर्य, संतोष झारिया, भुपेन्द्र सिंह राजपुत, आनंद पटेल, संगीता भोले, गोरेला भुआर्य , पीसी टोप्पो, अनिल तिर्की, धनंजय लाल नेताम, विश्वनाथ नाग, कृष्णलाल कश्यप, कैलाश कुमार नेताम, ओमप्रकाश पात्रे, विमल कुमार शांडिल्य। एएसओ से एसओ- लोकनाथ ठाकुर, महेन्द्र माण्डले, बंसत वैणव। एसएसए से एएसओ-भूपेन्द्र धु्रव, निधि सिंह, इन्द्र भान जयसवाल। जेएसए से एसएसए - धर्मलक्ष्मी साहू, आशा साकेत, गुंजन धु्रव, मुकेश यादव, गोनिन्दा यादव, गुणा निधि पटेल, राजेश यदु, विरेन्द्र पैकरा, जितेन्द्र विश्ववाल, खितेश्वर बारीक, माहात्मा साहू, ओम प्रकाश राजभर, मेलु राम धु्रव, भविश्वर पाण्डेय, दीपक गुप्ता, एम पवन कुमार, गोमती यादव, पुरूषोत्तम निषाद, नरेश बघमार, अमित वर्मा, विजय कुमार, यशवंत अहीरवार, अरूण तिवारी, तीरथ लाल सेन, श्रवण नेवारे, शिव जघेल, श्याम लाल पटेल, घनश्याम सिंह। चतुर्थ श्रेणी से जेएसए- अजय राठिया, घनश्याम सिंह ठाकुर, धीरज कुमार, मनोज सेन, दीनानाथ साहू, राकेश कुमार, येगेश कुमार, गुलाब चंद साहू, रमेश सिंह, सुरेन्द्र कुमार, पोषण साहू, हेमंत पोर्ते, नरेन्द्र साहू, संत कुमार भास्कर, नीलकमल देवांगन, खूबलाल, एएल राजवाड़े, आकाश भुवाल, अजय खलको, भगवती विश्वकर्मा, राजकुमार मोहल्ले, महेश राम पैकरा, धनराज यादव। निज सहायक से निज सचिव- बीएन विश्वकर्मा, टिकु राम रावटे, अनिता मरकाम मनहरन लाल धृतलहरे, सोनाली ठाकुर। स्टैनो से निज सहायक- निशा पटेल, दुश्यंत साहू, ज्येाति बंजारे, भोज ठाकुर, प्रतिमा लकड़ा। ग्रंथालय सहायक, टीपी साहू सहायक ग्रंथपाल
---------------