रायपुर
अब ई ट्रैफिक चालान 5 मिनट के भीतर,10 मिनट में ऑन लाईन पेमेंन्ट, प्रतिदिन 100 चालान बनेगे!
03-Feb-2025 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने आईटीएमएस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध त्वरित ई चालान जारी करने के निर्देश दिए थे। अभी ई-चालान जारी होने में 08 से 10 दिन का समय लगता था । अब आईटीएमएस सिस्टम को अपडेट कर 05 मिनट के भीतर ई चालान जारी किया जाएगा। जो उल्लंघनकर्ता वाहन चालक के मोबाईल फोन पर टैक्स मैसेज के माध्यम से ई चालान की पीडीएफ कॉपी भेज दी जायेगी जिसे उल्लंघनकर्ता 10 मिनट के भीतर ऑन लाईन पेमेंट कर सकता है। शुरू में ये सुविधा केवल 100 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को दी जायेगी धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे