रायपुर

शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप, एफआईआर
03-Feb-2025 7:23 PM
शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप, एफआईआर

रायपुर, 3 फरवरी। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजधानी के युवक ने किशोरी के साथ पांच माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अपने जाल में फंसा लिया। जिसके बाद दोनों में फोन पर बाची किया करते थे। इस दौरान अमीत कुमार नाम का युवक किशोरी को शादी करने का प्रलोभन देकर मिलने बुलाया करता था। 5 अगस्त को भी अमीत कुमार किशोरी को रायपुर फूल चौक स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद वह कई बार किशोरी के साथ रेप करता रहा। जिसके बाद अमीत किशोरी से शादी करने से मुकर गया। लडक़ी ने इसकी शिकायत कल मौदहापारा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकाायत पर अमीत कुमार के खिलाफ 64,64-2, 69 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट