रायपुर
छग फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का निधन
03-Feb-2025 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ी फिल्मों अभिनेता और छग फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है। राजेश अवस्थी भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक, सांस्कृतिक मोर्चा के संयोजक भी रह चुके हैं। बता दें कि राजेश अवस्थी गरियाबंद जिले के अमलीपदर गांव के रहने वाले थे। उनके भाई प्रकाश अवस्थी भी छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता काम रहे हैं। राजेश के निधन से छालीबुड में शोक की लहर है। सिनेमा से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी है। वहीं राजनीति जगत के लोग उनके निधन पर शोक जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे