रायपुर
लीजेंड 90 लीग 6 से, पहला मैच रैना, धवन के बीच
03-Feb-2025 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है। स्पर्धा के रंगारंग उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे। लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करेंगे। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। आम जनता 100 रुपए में मैच देख सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे