रायपुर

बेटे को बाहर घूमाने से मना करने पर कर दी पिता की हत्या
03-Feb-2025 2:27 PM
बेटे को बाहर घूमाने से मना करने पर कर दी पिता की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
तिल्दानेवरा इलाके हत्या का ममला सामने आया है। बेटे को घर से बाहर घुमने से मना करने पर उसके दोस्त शोले और मल्टू ने जान से मारने की धमकी देकर डण्डे, पत्थर से अमृत बारले पर हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अमृत बारले की मौत हो गई। पुलिस ने शोले, मल्टू के खिलाफ 103-1, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।

हीरालाल बारले ने नेवरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुर्गा मंदिर के पास तिल्दानेवरा में रहता है। शनिवार रात को वह अपने दोस्त  शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा के साथ मोहल्ला के दुर्गा मंदिर के चीत कर रहा था। तभी रात 10.00 बजे उसके पिता मृतक अमृत बारले खाना खाने के लिए घर बुलाने आया था। तभी शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा को देख अमृत बारले ने रात बहुत घुमते हो कह कर गाली गलौज कर मेरे लडक़े को बिगाड़ रहे हो कहा। इतने में शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा भडक़ गया और अमृत बारले का कालर पककर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। इसे देख मल्टू उर्फ पुनीत विश्वकर्मा भी वहां आ गया। और दोनों जान से मारने की धमकी देकर पिता अमृत बारले को डंडा और पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल तिल्दा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अमृत बारले की मौत हो गई। 
हत्या के मामले में पुलिस ने  शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा एवं मल्टू उर्फ पुनीत विश्वकर्मा के खिलाफ 103-1, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट