रायपुर

बागियों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस- बैज
03-Feb-2025 2:27 PM
बागियों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस- बैज

रायपुर, 3 फरवरी। कांग्रेस, बागी होकर चुनाव लडऩे वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।  भाजपा के आज जारी होने वाले घोषणा पत्र को लेकर बैज ने कहा कि भाजपा ये बताए कि अबतक के उनके वादों का क्या है? पुराने वादे ही पूरे नहीं हुए हैं, अब नये वादे लेकर आ रहे हैं जो ठगने का काम है जनता को।नगरीय निकायों में विकास को भाजपा ने अवरुद्ध किया। कांग्रेस का घोषणा पत्र भी एक-दो दिन में आएगा। बैज ने बताया क् कांग्रेस ने प्रचार प्रसार अभियान तेज किया है।  शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। सीएम  साय के प्रचार में उतरने पर बैज ने कहा कि   नगरीय क्षेत्रों में क्या किया यह जनता को बताएं1 साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया। जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे।


अन्य पोस्ट