रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। कुर्क किए गए मकान के बेचने वाले पर पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज किया है। इसने एक बैंक का कर्ज चुकाने दूसरे बैंक से कर्ज लिया था। दूसरे बैंक का कर्ज न पटाने पर ट्रिब्यूनल ने संपत्ति अटैच कर रखा था।
कबीर नगर पुलिस के मुताबिक 75/बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी श्रीमती सजिता राज पति धर्मराजन ने चनप्रीत सिंग निवासी नवयुग स्कूल, महाकाल मंदिर के पास वीर सावरकर नगर से उसका मकान खरीदने सौदा किया था। दोनों के बीच 24 दिसंबर 19 को हुए अनुबंध के अनुरूप चनप्रीत सिंग के स्वामित्व व अधिपत्य के मकान के रूप में बालाजी ग्रीन सिटी में मकान 75 को बेचने का सौदा राशि 32,51,000/- मे तय करते हुए बयाना के रूप में 3,03,000/- दो गवाहों के समक्ष प्राप्त किया था। यह मकान होमफर्स्ट फायनेंस कंपनी में 14 लाख मात्र में बंधक थी। तथा इसके अतिरिक्त उपरोक्त संपत्ति पर कोई भी ऋण और बोझ आदि नहीं था।
इसका चनप्रीत ने अनुबंध पत्र में उल्लेख नहीं किया था। इस पर विश्वास कर लिया था।इस पर विश्वास कर सजीता और पति धर्मराजन ने होमफर्स्ट फायनेंस कंपनी से संयुक्त रूप से ऋण प्राप्त करते हुए 02 जनवरी 2020 को उक्त संपत्ति के विक्रय विलेख का पंजीयन कर 29.50 लाख रूपये का भुगतान चनप्रीत सिंग को कर दिया था। इसमें से 14 लाख रूपये मात्र) का भुगतान पर होमफर्स्ट फायनेंस कंपनी ने ऋण समाप्त हो जाने का दस्तावेज 18 मार्च 2021 को सजीता को उपलब्ध करा दिया था। उसके बाद से सजीता व परिवार उस मकान में रह रहे हैं 17 दिसंबर 2024 को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया/ ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डी.आर.टी.) से नोटिस मिली। इसमें वह मकान चनप्रीत सिंग के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया साखा सुंदर नगर से लिए वाहन ऋण की वसूली में ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डी.आर.टी.) जबलपुर (म.प्र.) अटैच किया जा रहा है। सजीता के बैंक से संपर्क करने पर मैनेजर ने यह भी जानकारी दी कि चनप्रीत को अटैच करने की जानकारी थी और उसके बाद भी उसने वह मकान पाक-साफ, बंधमुक्त एवं ऋणमुक्त बताते हुए बेच दिया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुंदर नगर के मैनेजर की जानकारी के अनुसार चनप्रीत सिंग ने सब कुछ जानते और समझते हुए भी उक्त मकान बेचकर मेरे साथ धोखा-धड़ी, छल-कपट, जालसाजी किया है।
संपत्ति में वित्तीय धोखाधड़ी एक गंभीर अपराध है जिसमें किसी व्यक्ति या संगठन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए झूठ, छल या अन्य अनैतिक तरीकों का उपयोग किया गया है। यह भी महत्वपूर्ण है कि चनप्रीत सिंह द्वारा बेचा गया मकान कि रजिस्ट्री के कागजात कि मूल प्रति जो कि सौंपे गए थे। वह भी भारतीय स्टेट बैंक में सजीता के ऋण लेने के समय जमा किया गया । इससे यह प्रतीत होता है कि चनप्रीत सिंह ने जाली दस्तावेज सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा कर छल किया होगा या मूल प्रति कि फोटोकॉपी जमा कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया होगा। यह भी बताना आवश्यक है कि ऋण वसूली अभिकरण (डी.आर.टी.) जबलपुर में प्रकरण क्रं. ह्र्र499/16, जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दायर किया गया था। उसमें डीआरटी ने चनप्रीत सिंग के खिलाफ दिया जा चुका है और वसूली की प्रक्रिया जारी है।