रायपुर
कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र- हर वर्ग परेशान
02-Feb-2025 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र से पहले साय सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर भ्रष्टाचार, कुशासन, वादा खिलाफी को लेकर आरोप पत्र जारी किया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू और अन्य नेताओं के साथ राजीव भवन में इसे जारी किया । बैज ने कहा कि 1 साल में जनता हुई बदहाल,भाजपाई सत्ताधीश हुए मालामाल। यह दिशाहीन-अनिर्णय वाली रिमोट सरकार साबित हुई। जनता को परेशान करने 5 डिसमिल जमीनों की रजिस्ट्री सरकार बंद कर रही। पिछले 1 साल में साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।
कांग्रेस के आरोप
- वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुये भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है। विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी। युवा ठगे महसूस कर रहे है।
- 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी। आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे।
- भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही।
- गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा, सरकारी जमीनों पर भाजपा के चहेते कब्जा कर रहे।
- डीजल खरीदी में प्रति लीटर 6.50 रू. की छूट सिर्फ उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। आम जनता, किसान, ट्रांसपोर्ट, आटो, टेम्पो चालक, बस मालिक, ट्रेक्टर चालक, डीजल भ_ी उपयोग करने वाले होटल मालिकों को छुट नहीं दिया जा रहा।
- सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नसीली दवाई बिक रहा है।
- सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पतालों में दवाईयां, चिकित्सकी टेस्टींग की सुविधा नहीं मिल रहा है।
- स्कूलों में चाक, डस्टर लेने पैसे नहीं।
- जमीन के रजिस्ट्री की गाईड लाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया।
- भाजपा सरकार 5 डिसमिल से कम के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। हम नगरीय निकायों और पंचायतों में इसको मुद्दा बनाने जा रहे है।
- 1 साल में बिजली के दाम 4-4 बार बढ़ाये गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे