रायपुर

चुनावी शोर, परिवहन की वसूली पर आयोग मौन
02-Feb-2025 5:01 PM
चुनावी शोर, परिवहन की वसूली पर आयोग मौन

परिवहन विभाग वसूूल रहा 400 रूपए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी।
निकाय एवं पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों का प्रचार अनुमति परिवहन विभाग अवैध वसूली कर रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा एवं प्रदेश संयुक्त सचिव आरएस ठाकुर ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग आपदा में अवसर की तलाश में है।

 प्रदेश में कितनी लाखों गाडिय़ां प्रचार में घूमेंगे। उनसे ऑन लाइन 200 पंजीयन शुल्क तथा 200 सुविधा शुल्क के रूप में कुल 400 की वसूली की जा रही है। श्री झा ने कहा है कि यह राशि यद्यपि भ्रष्टाचार के रूप में नहीं है, विधिवत नियमानुसार रसीद देकर राशि प्राप्त की जा रही है। लेकिन प्रत्येक प्रत्याशी को एक वाहन के पीछे अनावश्यक 400 की वसूली निसंदेह लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया को अवरोध करने का अप्रत्यक्ष प्रयास है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, वद्दूद आलम एम एम हैदरी प्रदेश संयुक्त सचिव, दुर्गा झा प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीम खान लोकसभा अध्यक्ष सहित रायपुर राजधानी के महापौर प्रत्याशी डां शुभांगी तिवारी ने इस वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है। अन्यथा विधिवत निर्वाचन आयोग से इसके विधिक प्रावधान, इसके नियम निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।
 


अन्य पोस्ट