रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। निजी विश्वविद्यालयों को नैक रेटिंग दिलाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सहित देश के 10 राज्यों में कार्रवाई की है। इसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दबिश दी गई है जहां एक चर्चित विश्वविद्यालय संचालित हैं। निजी विश्वविद्यालयों से मान्यता के नाम पर घूस लेने वाले गिरोह का सीबीआई ने भंड़ाफोड़ किया है। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली जेएनयू के प्रोफेसर सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। घुस लेने वालों के गिरोह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई राज्यों के लोग शामिल है। सीबीआई की टीम ने बिलासपुर, ओडिशा, चेन्नई, बैंगलौर समेत कई राज्यों में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इनसे 37 लाख रुपये नगदी समेत सोना, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया है।