रायपुर

पाकिस्तान में बन रहा सिस्टम, ठंडी हवा आने से रात का तापमान घटेगा
01-Feb-2025 7:15 PM
पाकिस्तान में बन रहा सिस्टम, ठंडी हवा आने से रात का तापमान घटेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पीछे -पीछे एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से लगातार गर्म और नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है।

इसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने अथवा कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश में 2 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फरवरी माह के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है ।

अर्थात न्युनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है । मासिक वर्षा सामान्य से कम रहने की सम्भावना है ।


अन्य पोस्ट