रायपुर

बघेल की हिम्मत नहीं साय के सामने चुनाव में उतरे-नबीन
01-Feb-2025 7:14 PM
बघेल की हिम्मत नहीं साय के सामने चुनाव में उतरे-नबीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी  नितिन नबीन दो दिन के रायपुर प्रवास पर पहुंचा। वे आज और कल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में निगम चुनाव को लेकर बैठकें करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में नबीन ने  कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को बी-फॉर्म देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा और कहा कि भूपेश बघेल की हिम्मत नहीं है कि वे सीएम विष्णु देव साय के सामने चुनावी मैदान में उतरें। नितिन नबीन ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान हैं, जो पार्टी की स्थिति को कमजोर कर रहा है।

 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही नगर पंचायत बसना में बीजेपी अध्यक्ष पर काबिज हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगह 7 पार्षद पदों पर भी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। नाम वापसी के आखिरी दिन फिर कांग्रेस को झटके लगे हैं। महासमुंद जिले में बसना नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा के अलावा ्र्रक्क और एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया है। वहीं, बीते शुक्रवार को रायगढ़ नगर निगम से 2 पार्षद प्रत्याशी, लोरमी नगर पालिका से भी 2 पार्षद प्रत्याशी और भिलाई से एक बीजेपी पार्षद कैंडिडेट निर्विरोध जीत गए हैं।

इस बीच नितिन नबीन आज शाम निकाय चुनाव के लिए गठित घोषणा पत्र समिति की बैठक भी लेंगे। यह बैठक ठाकरे परिसर में होगी। समझा जा रहा है कि पार्टी अगले सप्ताह अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें सभी नगर निगमों के लिए अलग-अलग वादे किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट