रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड फ्लाई ओव्हर ब्रिज के नीचे अस्पताल के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे तीन तस्कर को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की पकड़ा। आरोपियों के कब्जे 10.105 किलोग्राम गांजा कीमती 1,05,000/- रूपए को जप्त किया। उनके विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड फ्लाई ओव्हर ब्रिज के नीचे कुष्ठ रोग अस्पताल लालपुर पास कुछ व्यक्ति खड़े है। जो अपने पास गांजा रखें है, और उसे तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिसपर पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए हुलिए और स्थान को चिहांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सुशांत बेहरा, अभय सिंह बघेल एवं स्वास्तिक पाठक बताया। उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुशांत बेहरा, अभय सिंह बघेल एवं स्वास्तिक पाठक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.105 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,05,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।।
गिरफ्तार आरोपी
सुशांत बेहरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम चुमडीघाई पोस्ट पुरूषोत्तमपुर गंजाम उडीसा। अभय सिंह बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम रिमारी पोस्ट हाजा थाना पनवार, रींवा (म.प्र.)। स्वास्तिक पाठक उम्र 20 साल निवासी ग्राम रामबाग पोस्ट पटियारी थाना पनवार जिला रींवा।