रायपुर

हर वार्ड में मल्टी पोस्ट ईवीएम में मतदान को लेकर निगम देगा प्रशिक्षण
01-Feb-2025 7:13 PM
 हर वार्ड में मल्टी पोस्ट ईवीएम में मतदान को लेकर निगम देगा प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने वाले मल्टी पोस्ट ईवीएम को लेकर शंका समाधान के लिए निर्वाचन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।राजधानी के

जे. एन. पाण्डेय विद्यालय में यह प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही इन भ्रांतियों को दूर करने निगम अमला हर वार्ड में  ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन करने जोन कमिश्नरों एव मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया ।  मतदान  11 फरवरी  एवं मतगणना 15 फरवरी  को होनी है।

इसमें यह बताया गया है कि बैलेट यूनिट में पहले पार्षद के लिए बटन दबाने पर छोटी बीप और उसके बाद महापौर के लिए बटन दबाना होगा । इस पर लंबी बीप की आवाज आएगी तभी माना जाएगा कि दोनों वोट हो गए। यदि किसी पार्षद या महापौर को वोट नहीं देना हो तो ईंड (रेड कलर का बटन) का बटन दबा सकते हैं । किसी कारण से बैलेट यूनिट खराब होती है तो  कंट्रोल यूनिट में तब तक चले वोट सेव रहेंगे। इन्हें सीयू के चिप से निकालकर गणना की जा सकती है।


अन्य पोस्ट