रायपुर

राजनैतिक दल, प्रत्याशी आचार संहिता के अनुसार चुनाव प्रचार करें-इफ्पत
01-Feb-2025 7:08 PM
राजनैतिक दल, प्रत्याशी आचार संहिता के अनुसार चुनाव प्रचार करें-इफ्पत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 फरवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा, व्यय प्रेक्षक  सुनील गजभिये की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों की बैठक ली।  श्रीमती  आरा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों को नियमों आचार संहिता के पालन के संबंध में नियम बताए।

 गजभिए ने जानकारी दी कि महापौर प्रत्याशी के अधिकतम् व्यय की सीमा 25 लाख रुपए है। उन्हें इसी सीमा के अन्तर्गत सभी आय और व्यय को दर्शाना होगा। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 30 दिवस के भीतर प्रत्याशियों को व्यय लेखा का अंतिम विवरण जमा करना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने डॉ गौरव सिंह ने रायपुर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीन से मतदान की विस्तृत जानकारी दी।  एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने  बिना अनुमति के कोई भी रैली-जुलूस ना निकालें। साथ ही जितने वाहनों की अनुमति प्राप्त हो उतने ही का उपयोग करें।


अन्य पोस्ट