रायपुर
रायपुर, 1 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के रायपुर आगमन पर सर्व गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत सम्मान किया । समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी और प्रतिनिधियों मे श्रीमती पटेल को राम कुंजी भेंट की। उन्होंने सभी की सराहना करते हुए धन्यवाद देकर इसे ज्यादा से ज्यादा विस्तार देने की बात कही है।
प्रीतेश गांधी, इन दिनों हजारों राम कुंजी पुस्तिका में राम नाम अंकित करने का एक धार्मिक अभियान चला रहे हैं। इसका शुभारंभ 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया है। उक्त रामकुंजी पुस्तिका का विमोचन प्रख्यात कथावाचक रमेश ओझा ने किया था । प्रत्येक पुस्तिका में 32 पन्ने हैं एक पुस्तिका में 15,391 बार राम नाम लिखा जा सकता है जिसमें यह दृढ़ संकल्प सभी के द्वारा राम नाम लिखकर लिया जा रहा है कि 2047 तक सभी को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपना योगदान देना है।
श्रीमती पटेल ने सामाज के गणमान्य सदस्यों ने राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर देवजी पटेल पूर्व विधायक एवं संरक्षक सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़,भरत पटेल अध्यक्ष पाटीदार समाज रायपुर, हिम्मत पटेल, रामकृष्ण पठारिया वरिष्ठ सदस्य, बाबू भाई पटेल संरक्षक गुजराती शिक्षण संघ, दलपत पटेल एसोसिएशन अध्यक्ष, वालजी पटेल उपाध्यक्ष पाटीदार समाज रायपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।