रायपुर
गुम हुए थे नाबालिग मिले तो वयस्क हो गए, 245 लापता मिले
01-Feb-2025 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 फरवरी। पुलिस का दावा है कि उसने जनवरी के एक माह में आपरेशन मुस्कान के तहत रायपुर रेंज अंतर्गत लापता 245 गुम बालक/बालिकाओं को देश भर से बरामद किया है। इनमें रायपुर के 160, महासमुंद के 38 धमतरी के 09, बलौदाबाजार के 30 एवं गरियाबंद के 08 बालक/बालिकाएं शामिल हैं। इन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है।
इस अभियान में पुलिस ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल से 20 बालक एवं 225 बालिका को बरामद किया। रायपुर पुलिस ने जिन बच्चों को बरामद किया उनमें वर्ष 2010 के पूर्व के लापता 01 बालक (वर्ष 2007) एवं 03 बालिका (वर्ष 2004, 2008, 2009) शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे