रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। राजधानी में अब मोहल्ले में ही घर के पास और आधी रात को भी शराब मिलने लगी है। वह भी शहर के बीच
कोतवाली इलाके में ही। इलाके के गांधी नगर स्थित एक मकान को शराब दुकान बना रखने वाले कोचिए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर उस मकान में रेड किया। जहां मौजूद रोहित सागर उर्फ छोटू के पास से मकान के कमरे में अलग - अलग कार्टून में अंग्रेजी शराब मिली। इनका कोई कागज उसके पास नहीं था। रोहित सागर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर कुल 288 पौवा अंग्रेजी शराब, बिक्री रकम 50,000/- रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।
इससे पहले कल आधी रात बीयर बेच रहे कोचिया शत्रु बघेल गिरफ्तार किया गया ।वह ओसीएम चौक पास स्थित जे एन पाण्डेय स्कूल के पीछे अवैध रूप से बीयर बेच रहा था।वह नेहरू नगर कोतवाली निवासी है। उससे 16 बॉटल बीयर, नगद रकम , एक्टीवा सी जी/04/पी ई/5532 कुल 50,000/- रूपये जब्त किया गया ।

