रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। खमतराई थाने के पास मेन रोड़ में प्रतिबंधित नशीले टेबलेट बेचने ले जा रहे युवक संजय बेनुवा पिता दारासिंग बेनुवा 36 निवासी श्रीनगर उडिया बस्ती खमतराई को गिरफ्तार किया । उससे कुल 1440 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पा स्नो प्रॉक्सीवॉन प्लस जब्त किए गए। उसके विरूद्ध धारा 22 (सी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट दर्ज किया गया। वह पहले भी एनडीपीएस के प्रकरण में जेल जा चुका था। वह एक काले कलर के पिटठू बैग में नशीली गोलियां लेकर श्रीनगर खमतराई तरफ से भनपुरी जा रहा था। ये टेबलेट 60 पत्ता जिसमें एक-एक में 03 पत्ता संलग्न है प्रत्येक पत्ता में 8-8 गोली एक पता में कुल 24 गोली कुल 1440 गोली, प्रत्येक पत्ता में प्रत्येक में एमआरपी 88.80 B.NO.- XZv®yyw, MFG-NOV-wy, EXP.OCT-w{ FOR }CAPSULES.INCL-OF-ALL-TAXES कीमत 15,984/- रूपये को जप्त किया ।