रायपुर

नए आवरण के लिए पतझड़, बुधवार से सूर्य रथ पर
31-Jan-2025 7:10 PM
नए आवरण के लिए पतझड़, बुधवार से सूर्य रथ पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। सोमवार को बसंत पंचमी पड़ रही है। उससे पहले पतझड़ शुरू हो गया है । पंचमी के दिन से पेड़ों में नई केप लें फूटेंगी। और हरियाली का नया आवरण उभरेगा। इस बीच प्रदेश से शीत रितु गायब हो गई है। और तापमान तेज होने लगा है । दक्षिण भारत में ऐसी आध्यात्मिक और ज्योतिषी मान्यता है कि आगामी सप्तमी यानी बुधवार 5 फरवरी से सूर्य रथ पर सवार होकर ब्रम्हांड विचरण पर निकलते हैं।इस दिन को रथसप्तमी कहा जाता है।ऐसी भी पौराणिक कथा है कि  उस दिन सूर्य का तेज इतना अधिक होता है कि उसकी किरणों से खीर पक जाता है।

बहरहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और आकाश पूरी तरह से साफ हो चुका है। अगले सप्ताह भर को इसमें परिवर्तन की कोई संभावना भी नहीं है। कल के बाद से रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। और अधिकतम तो बढ़ता ही रहेगा। आज राजधानी में दिन का अधिकतम 33 डिग्री दर्ज किया गया । जो इन दिनों में सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा।जबकि रात भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 17 डिग्री के साथ गुजरी।


अन्य पोस्ट