रायपुर
सफाई वाहन के ड्राइवर को कांग्रेस ने दिया टिकट
31-Jan-2025 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने कुरा नगर पंचायत के लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 9 से लेखराज देवांगन को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है। लेखराज देवांगन, जो पेशे से कचरा गाड़ी चालक हैं, को टिकट मिलने से नगर पंचायत में कार्यरत श्रमिक वर्ग एवं गाड़ी चलाने वाले तमाम लोगों में हर्ष की लहर है। इस टिकट वितरण की प्रक्रिया में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति की अहम भूमिका रही, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में संजय सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधो वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल थे। प्रभारी संजय सिंह ठाकुर ने कहा की यह टिकट वितरण कांग्रेस की ओर से एक बड़ा सामाजिक संदेश है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे