रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. अरविन्द नेरल को चिकित्सा शिक्षा व सेवाओं के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए च्च्लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्डज्ज् से सम्मानित किया गया। डॉ. अरविन्द नेरल ने विगत 41 वर्षों से सतत् चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फ़ॉरेंसिक मेडिसीन विषयों में शिक्षक और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षकों की ओर से डॉ. विवेक चौधरी को अधिष्ठाता के रूप में उनके साहसिक, उन्नतिशील व सराहनीय कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके साथ डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. प्रवीण कुमार कुर्रे, डॉ. सुमीत त्रिपाठी, डॉ. पी.के. खोडियार, डॉ. देबप्रिय रथ, डॉ. पीयूष भार्गव, डॉ. गोपाल कृष्ण साहू, डॉ. उषा जोशी, डॉ. राबिया परवीन सिद्दिकी, डॉ. वर्षा पाण्डेय, डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. प्रशांत जायसवाल, डॉ. देवप्रिय लकड़ा, डॉ. राजीव लोचन खरे, डॉ. योगेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. ओमप्रकाश सुंदरानी, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. सुरभि दुबे, डॉ. मंजू सिंग, डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. रविकांत दास, डॉ. राजेन्द्र अहिरे, डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. वर्षा मुगुंटवार, डॉ. रूचि किशोर, डॉ. सत्यभुवन सिंग नेताम, डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप कुमार चन्द्राकर, डॉ. मंजूला केरकेट्टा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अमीन मेमन, डॉ. कृष्णकांत साहू, डॉ. दक्षेष आर. शाह, डॉ. रोशनी पिल्लई, डॉ. नागेन्द्र सिंग सोनवानी, डॉ. जितेन्द्र तिवारी और डॉ. अनिल बघेल।