रायपुर

टंकी की सफाई,कल शाम ईदगाहभाठा में जलापूर्ति पर असर
31-Jan-2025 7:03 PM
टंकी की सफाई,कल शाम ईदगाहभाठा में जलापूर्ति पर असर

रायपुर, 31 जनवरी। निगम के जल कार्य विभाग ने शुक्रवार को कुशालपुर के 2000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई की। इस दौरान टंकी के भीतर कैमिकल ट्रीटमेंट, सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया। इसी तरह से कल 1 फरवरी  को ईदगाहभाठा की 3200 किलोलीटर टैंक  की सफाई की जाएगी। इसके चलते ईदगाहभाठा के सम्बंधित क्षेत्रों में नियमित संध्याकालीन जलापूर्ति  आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। निगम, गर्मी के मौसम से पहले राजधानी के सभी  44 जलागार की सफाई का अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक 15 टंकियों की सफाई हो चुकी है। और अगले माह भर में शेष टंकियों की सफाई पूरी कर ली जाएगी।


अन्य पोस्ट