रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। सदर बाजार स्थित एटी इंम्पेक्स के संचालक ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। सुमित जैन ने सचिन बंडुजी ठाकरे पर कुल 166 ग्राम 420 मिलीग्राम वजनी सोने में से 33 ग्राम 210 मिलीग्राम सोना लेकर बाकी सोना जमा न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया।
सुमित जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेसर्स ए.टी इंम्पेक्स सदर बाजार में सचिन बंडुजी ठाकरे कार्यरत था। उसे को 22 अक्टूबर को मेसर्स अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा.लि. के अपू्रवल स्लीप 3958 के माध्यम से कुल सोने का वजन 166 ग्राम 420 मिलीग्राम सोने के गहने रिपेरिंग के लिए ए.टी इंम्पेक्स ले जाकर जमा करने दिया गया था। जिसमें से सचिन बंडुजी ठाकरे ने 33 ग्राम 210 मिलीग्राम सोना ही जमा कराया। और बाकी 133 ग्राम 210 मिलीग्राम कुल 10.50 लाख का सोना को लेकर वह फरार हो गया।
सचिन को बार-बार फोन कर जानकारी लेने पर काई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद से वह काम पर भी नहीं आया। शक होने पर सुमित ने कोतवाली थाना जाकर सचिन के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कराया। शिकायत पर सचिन के खिलाफ 316-4 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।