रायपुर
रायपुर, 31 जनवरी। खमतराई इलाके में निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात निर्माणाधीन मकान का दिवार फांदकर कमरे के अंदर प्रवेश कर वहां रखे कॉपर वायर और अन्य सामान को चोरी कर ले गया। योगेश कुमार कटरे ने इसकी रिपोर्ट कल शाम खमतराई थाना में दर्ज कराई है उसने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 3 शिवानंद नगर खमतराई मे रहता है। और बसंत विहार गोंदवारा में स्वयं का मकान बनवा रहा है। गुरूवार शाम को योगेश मकान का काम खत्म होने के बाद 7 बजे निर्माणाधीन मकान मे ताला लगाकर अपने घर चला गया, जो दूसरे दिन काम चालू कराने बसंत विहार अपने मकान पर गया, तो देखा की मकान के मेन गेट में ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक करने पर वहां रखे कॉपर केबल और अन्य सामान वहां नहीं थे। वहां काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर रात में निर्माणाधीन मकान की दीवार फांदकर कमरे में रखा सामान चोरी कर ले गया।
योगेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की जा रही है।