रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज कहा कि, राहुल गांधी की झूठी बातों और वादों का प्रमाण छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार - बार दिया है। उन्होंने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में झूठा वादा किया था, उसे पूरे देश ने देखा है। वास्तविता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारत ही नहीं, विश्व में विश्वनीयता है। वहीं कांग्रेस तो समाप्ति को ओर जा रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग एक हो जाते हैं और कभी एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। ये झूठे है यह भी प्रमाणित हो गया है।
साव ने कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए। जनता उन्हें जाने तो वह कौन है, वह अबतक क्या किया और आगे क्या करेंगे। एक राजनैतिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे। महिला विरोधी कौन है यह कई बार प्रमाणित हुआ है। जिनके कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरक्षित ना, वह हमें महिला अपमान का पाठ ना पढ़ाएं। वास्तव में महिला विरोधी कांग्रेस है।
केंद्रीय बजट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर कहा कि इसमें आम आदमी को कुछ नहीं मिलने वाला।सरकार के पास विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। 10 साल में देश की जनता को लूटने का काम हुआ है।अमीरी और गरीबी का खाई मोदी सरकार में बढ़ाया है, रुपया कमजोर गया है?।सरकार छत्तीसगढ़ की जानता के लिए हित नहीं चाहती है।शराब बिकवाने, अहाता खोलवाने का काम बीजेपी ने किया।