रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रात: 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे।
समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 मेंउत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में बीएससी कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बीएससी उद्यानिकी के 17, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।
समारोह में छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे।