रायपुर

चाकू लहराने वाले दो गिरफ्तार
30-Jan-2025 7:00 PM
चाकू लहराने वाले दो गिरफ्तार

रायपुर, 30 जनवरी। खमतराई पुलिस ने चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने के मामले में आरोपी केशव वर्मा और अमीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया।

खमतराई पुलिस को दोपहर सूचला मिली कि टिम्बर मार्केट पार्किंग के पास भनपुरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर पुलिस ने केशव वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम के पीछे साहू पारा धरसींवा को पकड़ा। वहीं  एक अन्य मामले में ओवर ब्रिज के नीचे चाकू लेकर लहरा कर वहां आने जाने वाले लोगों को धमकाने वाले  आरोपी अमित विश्वकर्मा निवासी गणेश नगर कुरा को पकड़ा। उसके कब्जे से चाकू जप्त कर दोनों आरोपियों के  विरूद्ध  धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। 


अन्य पोस्ट