रायपुर
रायपुर, 30 जनवरी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने ने संत कबीर आश्रम दुर्ग भिलाई द्वारा आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में अंधविश्वास एवं कबीर पर आयोजित व्याख्यान में कहा संत कबीर आडम्बर एवं पाखंड का पुरजोर विरोध करते रहे कबीर जीवन भर सभी धर्मों के अन्धविश्वास, जातिवाद, छुआछूत,पाखंड के खिलाफ लोगोंको जागृत करते रहे.
डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा आज भी देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताडऩा का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चल कर आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है। डॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्य है जिसमें हाथ बंटाने हर नागरिक को आगे आना चाहिए।. श्रोताओं के समक्ष वैज्ञानिक अभिक्रियाओं पर आधारित ट्रिक्स का प्रदर्शन किया गया श्रोताओं को पंपलेट किताबें प्रदान की गईं।