रायपुर

सीएम के रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा बनाएगी माहौल
30-Jan-2025 4:19 PM
सीएम के रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा बनाएगी माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी।
निकाय चुनाव के लिए नामांकन समाप्ति  के बाद भाजपा अब कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये प्रचार अभियान चलाएगी। कल से कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होंगे। शुक्रवार  दोपहर 2 बजे से इंडोर स्टेडियम में सम्मेलन होगा। इसमें सीएम विष्णुदेव साय मंत्री भी रहेंगे। सम्मेलन में 10 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। महापौर और रायपुर के 70 पार्षदों के पक्ष में होगा। ये सम्मेलन सभी 10 नगर निगमों में  होंगे। इसकी तैयारी के लिए डिप्टी सीएम अरूण साव के घर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सभी  10 निगमों में सीएम साय के रोड शो सभा के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई । सीएम 9 फरवरी तक ये रोड शो करेंगे।
 


अन्य पोस्ट